दरभंगा: दरभंगा जिला अधिकारी के कार्यालय कक्ष में की गई जनसुनवाई, कई मामलों का किया गया समाधान
बिहार *सरकार के “निश्चय पार्ट–3 सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष मे जन सुनवाई और समाधान हुई। जिलाधिकारी परिवादियों को सम्मान के साथ बैठाकर बड़े धैर्य से उनके समस्याओं को सुनें और समाधान किए। इस बात की जानकारी जिला जनसंपर्क के द्वारा सोमवार के शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।