कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से प्लास्टिक प्रदूषण पर जागरूकता अभियान
बुधवार शाम 4 बजे प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग और उससे होने वाले पर्यावरण नुकसान को दर्शाया। आम जनता से पॉलीथिन और प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग में कमी लाने की अपील की गई।