थानागाजी में प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाने का वीडियो वायरल, जांच शुरू
अलवर। थानागाजी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना 15 अगस्त की है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद प्रिंसिपल स्कूल के छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर स्थित भड़ाज बांध पर लेकर गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, बांध पर करीब 20 से 25 छात्राएं भी मौजूद थीं।
आरोप है कि बच्चों को भ्रमण कराने और तैराकी सिखाने के उद्देश्य से बांध पर ले जाया गया था। इसी दौरान प्रिंसिपल के छात्राओं के साथ बांध में नहाने का कथित वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Weir, Bharatpur | Aug 23, 2026