मड़ियाहू: आईजीआरएस शिकायत पर चक मार्ग की मिट्टी पटाई का कार्य शुरू
जौनपुर जिले के बरसठी विकास खंड में चक मार्ग पर मिट्टी पटाई न होने की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य शुरू करा दिया है। ग्रामीण शंभु नाथ शुक्ला ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बताया था कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज रास्ते पर मिट्टी न होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।