दातागंज: हजरतपुर थाना क्षेत्र के लभारी मोड़ पर बाइक नीलगाय से टकराई, दो लोग घायल, ब्लॉक प्रमुख ने सीएचसी म्याऊं कराया भर्ती
सोमवार शाम 4 बजे के लगभग दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने घायल एक महिला और एक व्यक्ति को अपने निजी वाहन से सीएचसी म्याऊं पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि हजरतपुर थाना क्षेत्र के लभारी मोड़ पर एक बाइक नील गाय से टकरा गई, जिसमें मरौरी गाँव के सूर्य प्रताप सहित एक महिला घायल हो गए जिसने सीएचसी म्याऊं भर्ती कराया गया है।