हरदोई: बाईपास ओवरब्रिज निर्माण में भारी अनियमितताएं, उबड़-खाबड़ अंडरपास चालू करने से राहगीरों की जान जोखिम में, भारी आक्रोश
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2026 शहर के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे बाईपास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब आम जनता के लिए सुविधा के बजाय मुसीबत का सबब बन गया है।बता दें कि शाहजहांपुर से बावन रोड,सांडी रोड,बिलग्राम रोड से खेतुई तक जाने वाले बाईपास के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और कार्यदायी संस्था की लापरवाही का खामियाजा रोजाना हजारों राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।