सिसई: भदौली पंचायत भवन में तीन सहिया क्लस्टर के लिए ज्ञान कौशल जांच और प्रशिक्षण का आयोजन
Sisai, Gumla | Feb 25, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के भदौली पंचायत भवन में मंगलवार दोपहर मानसी प्लस परियोजना की ओर से तीन सहिया क्लस्टर सिसई, बरगांव और ओल्मुंडा के सहिया ज्ञान कौशल जांच एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस कौशल जांच में सहिया द्वारा किया जाने वाले नवजात शिशुओं का घर में देखभाल की जानकारी प्राप्त की गई।जो हाथ धोने की विधि,थर्मामीटर का इस्तेमाल,वजन लेने का तरीका आदि है।