मांगरोल कस्बे में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर के आसपास लगे अवैध चिकन व मांस की दुकानों तथा गुमटियों को हटाने की मांग को लेकर उप जिला कलेक्टर सौरभ भंबू को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही रावणजी के ढोल क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण एवं कथित अवैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई।