मरवाही: गुल्लीडाँड़ में शौच के लिए गई महिला पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
मरवाही वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुल्लीडाँड़ के चिलहन गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे एक महिला पर जंगली भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिलहन निवासी 55 वर्षीय रामवती पिता राय सिंह सुबह सुबह घर से बाहर शौच के लिए निकली थीं।