#आईजी_की_जनसुनवाई..
भरतपुर। रेंज आईजी ने अटलबंद थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ताओं से आईजी ने सीधे संवाद किया और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी ली। आईजी ने थाना अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों का नियमानुसार व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही थाने आने वाले हर पीड़ित की बात ध्यान से सुनने और लंबित मामलों में तेजी लाने पर जोर दिया।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 31, 2026