सतना। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक पर चाकू से हमला कर उससे 5 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना सिंधी कैंप बस्ती की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तों युवक पर चाकू से हमला कर पैसे छीन आरोपी हुए फरार।