बरियारपुर: अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार कई मामले का हुआ निष्पादन
शनिवार को सदर अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष की अगवाई में आयोजित की गई। जनता दरबार में कई मामले का निष्पादन किया गया। वहीं विभिन्न थान क्षेत्र से लगभग 10 जमीन संबंधित मामले आए। जिसमें से 6 मामले का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। जबकि चार मामले का निष्पादन अगले आदेश में किया जाएगा।