बालोद: राजनांदगांव रोड पर सड़क चौड़ीकरण के कुछ ही दिनों में धंसी चेकर टाइल्स, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
Balod, Balod | Jul 5, 2026 बालोद शहर के राजनांदगांव रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बिछाई गई चेकर टाइल्स निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद कई जगह धंस गई हैं। हालात ऐसे हैं कि ठेकेदार को टाइल्स उखाड़कर दोबारा बेस तैयार कर उन्हें फिर से बिछाना पड़ रहा है।