हज़ारीबाग: शराब माफियाओं पर चौपारण के जंगलों में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 800 लीटर अवैध शराब जब्त
उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक उत्पाद आयुक्त , हजारीबाग के निर्देशन तथा निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में शनिवार को एग्यारह बजे सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।