पोहरी: पोहरी जनकल्याण शिविर में रस्सा-कसी व महिला संगीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
Pohri, Shivpuri | Jun 17, 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत पोहरी में 15 से 17 जून तक आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का बुधवार शाम 4 बजे सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए,जिनका निराकरण किया।शिविर के अंतिम दिवस स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए आजीविका मिशन प्रशिक्षण केंद्र में रस्सा-कसी व महिला संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई।