मध्यरात्रि में पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा आरा नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल के समीप अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण के उद्देश्य से रात्रिकालीन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क मार्ग से गुजर रहे आमजनों के वाहनों की सघन जांच की गई तथा उन्हें सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।