पलामू पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय एक शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार चोरों और चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार अनुरंजन कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के आभूषण और चांदी के बर्तन बरामद किए हैं।