दुधि: मोटकी मुकुट पहाड़ी मंदिर के पास लापता महिला का कंकाल जंगल में मिला, वह म्योरपुर बाजार के लिए निकली थीं
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के धरती डांड स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी मंदिर के पास एक महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।बाद में कंकाल की पहचान 20 दिन पहले लापता हुई महिला पार्वती के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के झानी पाथर निवासी विनोद कुमार की पत्नी पार्वती 10 मई को म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी।