रायबरेली: सूदन खेड़ा निवासी महिला ने लालगंज तहसीलदार पर लगाया आरोप, न्याय मांगने पहुंची महिला को धक्के देकर भगाया
Raebareli, Raebareli | May 18, 2026
लालगंज तहसीलदार पर,विधवा महिला ने सोमवार को,डीएम ऑफिस पहुंचकर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है।कि वह एक जमीन विवाद मामले में न्याय मांगने के लिए गई थी। लेकिन,तहसीलदार ने सत्ता के दबाव में आकर उसे कार्यालय से बाहर भगा दिया,जिसको लेकर वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही ह। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में मामले की जांच कर,कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।