अररिया: जिलाधिकारी ने जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक की, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश
Araria, Araria | May 30, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना रहा।