कोंच: मंजाठी गांव से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Konch, Gaya | Jul 4, 2026 ग्राम मंझाठी निवासी एक किसान की मोटरसाइकिल खेत में सिंचाई के दौरान चोरी हो गई। पीड़ित ने कोंच थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में रामानुज कुमार पिता राम नरेश यादव ने बताया कि 4 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे वह अपने खेत में धान की सिंचाई करने गए थे।