उज्जैन शहर: महाकाल मंदिर से राजाधिराज बाबा महाकाल की दूसरी सवारी नगर भ्रमण पर निकली
सावन के दूसरे सोमवार को राजाधिराज बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने निकले। सभा मंडप में सवारी का पूजन किया गया मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में विराजमान भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दिया। इसके बाद पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में और हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले