उज्जैन शहर: दो दिन से हो रही बारिश के चलते शिप्रा नदी उफान पर रामघाट पर बने मंदिर हुए जलमग्न
उज्जैन में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते शिप्रा नदी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से रामघाट सहित अन्य घाटों पर स्थित मंदिर डूब गए, जिससे देश भर से शिप्रा नदी किनारे पूजन करवाने वाले श्रद्धालुओं का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रामघाट पर कई तीर्थ पुरोहित पंडित पूजन के लिए घाट पर नहीं जा सके। आम लोगो की आवाजाही रामघाट की और रोक दी गई है।