उज्जैन शहर: सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
आज सावन मास के दूसरे सोमवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। आज बाबा ने भस्म आरती में भांग और चंदन धारण कर रखा था । भांग और चंदन के इस अलौकिक श्रृंगार में बाबा की भस्म आरती का दर्शन कर भक्त भाव विभोर दिखाई दिए।