उज्जैन शहर: 12 वर्षीय बच्ची की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत! परिजनों का हंगामा पीएम कराए बिना ले गए शव।
दरअसल मामला यह है कि धार जिले के कठारिया गांव निवासी जीवनसिंह अपनी पुत्री जीविका 12 को तबीयत में सुधार नहीं होने पर उज्जैन लेकर आए थे व यहां निजी अस्पताल में भर्ती किया था। बालिका को इस बीच वेंटिलेटर भी रखना बताया जा रहा है। उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो जाने पर परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया व हंगामा किया। पीएम करवाये बिना ले गए शव।