लातेहार: इलेक्ट्रिक शव दाह गृह का नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह की उपस्थिति में किया गया शुरू
शहर के चटनाही स्थित इलेक्ट्रिक शव दाह गृह का आज शनिवार की शाम करीब चार बजे शुरू करा दिया गया है।नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह उपाध्यक्ष संतोष रंजन,कार्यपाल पदाधिकारी राजीव रंजन, सी टी मैनेजर,वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव,संयुक्ता कुमार जेई संदीप कुमार की उपस्थिति में शव दाह गृह का शुभारंभ किया।