इंदौर: सीएम की सुरक्षा में चूक: ड्यूटी से गायब टीआई राहुल सिंह राजपूत सस्पेंड, बापट चौराहे पर थे तैनात
Indore, Indore | Mar 31, 2026 एडिशनल डीसीपी में मंगलवार 2 बजे बताया की मामला 29 मार्च रविवार का है, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के प्रवास पर थे। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत शहर के महत्वपूर्ण बापट चौराहे की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी टीआई राहुल सिंह राजपूत को सौंपी गई थी। लेकिन जब वीआईपी मूवमेंट का समय आया, तो जिम्मेदार अधिकारी अपने निर्धारित पॉइंट पर मौजूद नहीं मिले।