सूरजपुर: गाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एयरबैग खुलने से दो लोगों की जान बची
सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापारा मुख्य मार्ग पर रविवार तड़के करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर पर लगे पोल भी टूटकर गिर पड़े। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार दो लोगों की जान बच गई।