परसिया: बडकुही में महिला ने खाई फिनाईल की गोलियां
पति की पिटाई से त्रस्त थी महिला
बडकुही के वार्ड क्रमांक चौदह में महिला ने पति की पिटाई से त्रस्त होकर जहर का सेवन कर लिया। महिला के पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। परेशान होकर महिला ने घर में रखी फिनाईल की गोलिया खा ली। चार गोलियां खाने के बाद महिला को अस्पताल लाया गया। डा तैय्यबा ने उसका उपचार किया। अस्पताल से मंगलवार को साढे सात बजे बताया गया कि महिला को रिफर कर दिया गया था।