शाहपुरा: पुलिस कस्टडी में मारपीट का आरोप, डिप्टी सहित 6 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मामला
शाहपुरा निवासी देवीलाल कोली ने आरोप लगाया है कि उसे सादा वर्दी में आए पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन पुलिस जीप में बैठाकर ले जाया गया। इसके बाद उसे पूरी रात हिरासत में रखकर मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर तक हो गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे पैदल परेड भी करवाई।