गायघाट: हरियाणा के गुरुग्राम में बठवारा गांव के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मातम
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा पंचायत के बठवारा गांव के एक युवक की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान बठवारा गांव निवासी प्रमोद सहनी का 22 वर्षीय पुत्र गोवर्धन कुमार के रूप में हुई है।