कानपुर: आयुध निर्माणी अरमापुर में भारतीय प्रतीक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, रखी गई मांग
भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मारुति पवार का आयुध निर्माणी अरमापुर में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कर्मचारियों को मेडिकल कैशलेस सुविधा और ओटी एरियर भुगतान की मांग की गई। एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने मंगलवार सुबह 9बजे बताया कि कर्मचारियों के हितों के लिए उनका संघर्ष लगातार ऐसे जारी रहेगा।महामंत्री कमल किशोर गौड़ मौजूद रहे।