कानपुर: महाशिवरात्रि की तैयारी के लिए डीसीपी ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया
कानपुर सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार 4 बजे महाशिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने थाना ग्वालटोली क्षेत्र में स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर और परमट का दौरा किया। इसके बाद थाना नवाबगंज क्षेत्र में स्थित श्री जागेश्वर धाम मंदिर का निरीक्षण किया। डीसीपी ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।