कानपुर: भौंती में नेशनल हाईवे पर पलटी टूरिस्ट बस, 6 लोग हुए घायल
सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर टूरिस्ट बस पलट गई।दुर्घटना में बस में सवार 6 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे बताया क्रेन से बस को हटाया जा रहा है। घायलों को मामूली चोट आई है, जिनको प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।