कानपुर: बजरिया थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को देसी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
बजरिया थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कूड़ा घर के पास से ईशु लोधी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।