बुधवार को करीब 11 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में नए सत्र की शुरुआत को उत्सव के रूप में मनाया गया, जहाँ छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया।