झांसी: कुश पूर्व सैनिक संस्था झांसी द्वारा हंसारी में मासिक बैठक एवं होली मिलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2025 बुधवार को कुश पूर्व सैनिक संस्था के द्वारा होली मिलन समारोह के साथ मासिक बैठक का आयोजन सूबेदार ठाकुर प्रसाद के निवास हंसारी में समय करीब 4 बजे किया गया।इसमें संस्था के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभी का परिचय हुआ। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष आर डी सिंह फौजी एवं उपाध्यक्ष जनक सिंह कुशवाहा ने अपने विचार रखें।