मथुरा: महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी से जिला मुख्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
मथुरा में बैलगाड़ी पर सवार होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार को जगाने के लिए अनोखे अंदाज मैं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया सपा का सीधा आरोप है कि आज देश और प्रदेश में महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है, रोजगार के सारे अवसर खत्म हो गए हैं