बाह: पिनाहट में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख
पिनाहट के उमरेठा गांव में शनिवार दोपहर 2 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। विद्युत पोल से उठी एक चिंगारी ने देखते ही देखते मोहकम वर्मा के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर में रखा 7 कुंतल गेहूं, 2 कुंतल दाल, नगदी और अन्य आवश्यक घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,