झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले झारखंड आंदोलनकारी बुधवार को प्रमाण पत्र लेने तमाड़ इलाके से सुबह ही पहुंच गए. किसी की आंखों में गर्व था, तो किसी की बरसों पुरानी पीड़ा आज भी छलक रही थी. बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार परिसर में झारखंड आंदोलनकारी प्रमाण पत्र लेने पहुंचे थे. यहां पर सिल्ली, तमाड़, बुंडू समेत विभिन्न प्रखंडों के आंदोलनकारी