जौनपुर: बड़ाऊर गांव में दूल्हा हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, ओपी राजभर का फूंका गया पुतला
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के बड़ाऊर गांव में दूल्हे आजाद बिंद की हत्या के मामले में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर में पीड़ित परिवार और भगवान निषादराज समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया