माकड़ोन: सूअरों के आतंक से वार्ड 8 व 9 के रहवासी परेशान, गंदगी से बीमार पड़ रहे बच्चे, महिलाओं ने की शिकायत
Makdon, Ujjain | May 27, 2026 बुधवार दोपहर 2:00 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि नगर परिषद माकड़ौन के वार्ड क्रमांक 8 और 9 में सूअरों के खुले विचरण से रहवासी भारी परेशान हैं। वार्डों में जगह-जगह फैली गंदगी और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह स्थिति नगर के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को भी खुली चुनौती दे रही है,