बहादुरपुर: करीला धाम में फूहड़ता का वीडियो वायरल, धार्मिक भावनाएं आहत, अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पवित्र तीर्थ स्थल करीला धाम से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो शुक्रवार को शाम चार बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। करीला माता जानकी मंदिर परिसर में फिल्मी गानों पर फूहड़ नृत्य का यह वीडियो सामने आते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया।मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।