गाज़ियाबाद: जुम्मे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, केला भट्टा में किया गया फ्लैग मार्च
जुम्मे की नमाज को लेकर शुक्रवार को केला भट्टा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। DCP नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि CAA को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है और जुम्मे की नमाज को लेकर संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है जिससे वहां पर शांति व्यवस्था बनी रही।