गाज़ियाबाद: जुम्मे की नमाज पर पुलिस रहेगी अलर्ट, राजनगर कार्यालय पर एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार ने दी जानकारी
गाजियाबाद पुलिस शुक्रवार को जुम्मे की नमाज पर अलर्ट मोड पर रहेगी। एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार पी ने बताया कि सीएए को लेकर जुम्मे की नमाज पर संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और एक जगह पर भीड़ एकत्रित न हो। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।