गाज़ियाबाद: जनरल vk सिंह को गाजियाबाद लोकसभा सीट से फिर से टिकट होने को लेकर राजीव कॉलोनी में हवन पूजन किया गया
राजीव कॉलोनी के लोगों ने बृहस्पतिवार को हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह हवन क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह को फिर से गाजियाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने के लिए किया गया है। लोगों ने हवन पूजन कर प्रार्थना की है कि जनरल वीके सिंह फिर से गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़े और भारी मतों से जीते। हवन पूजन के माध्यम से लोगों ने पार्टी हाई कमान को संदेश भेजा है।