गाज़ियाबाद: अंबेडकर रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर के खिलाफ 6 लाख रुपए की ठगी के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
गाजियाबाद के कोतवाली घंटाघर में कोर्ट के आदेश के बाद अंबेडकर रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर समेत 2 लोगों पर 6 लाख की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी रविंदर कुमार ने बताया कि पीड़ित विनोद कुमार के करंट अकाउंट के खाते से 6लाख रुपए ठगों ने सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे,जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।