गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने 1 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से 150 पव्वे अवैध हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद
गुरुवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर 24 वर्षीय शाहिल नाम के एक शातिर अभियुक्त को CNG पम्प वाली गली बंगाली कालोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 150 पव्वे यानी कि 27 लीटर अवैध हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई है।