गाज़ियाबाद: अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को कवि नगर पुलिस ने डायमंड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना कवि नगर पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त संजय को गिरफ्तार किया है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि संजय अवैध गांधी की तस्करी करता है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।