हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में चचेरे भाई की शादी में आए युवक को कार ने मारी टक्कर, 20 मीटर दूर गिरा
बीती रात चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आया युवक गेस्ट हाउस के बाहर हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे बारातियों में अफरातफरी मच गई। घायल युवक को रात में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार की टक्कर से युवक हाईवे मे 20 मीटर दूर जा गिरा था। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव निवासी शिवम सिंह की बारात बीती